Skip to main content

छत्तीसगढ़ चुनाव LIVE: 10 बजे तक 14 फीसदी मतदान

हा, 'अनंत कुमार जी मेहनती राजनेता और प्रशंसित सामाजिक कार्यकर्ता थे. कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है. अपने अच्छे कार्यों के लिए वे अक्सर याद किए जाते रहेंगे. उनका निधन अचंभित करने वाला है.'
बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे. बेंगलूरु साउथ से लगातार 6 बार जीत हासिल करने वाले अनंत कुमार को फेफड़ों का कैंसर था. उनका इलाज लंदन और न्यू यॉर्क में भी हुआ था.
अनंत कुमार के निधन पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ अनंत कुमार अब हमारे बीच नहीं है. उन्होंने पूरे जीवन बीजेपी की सेवा की. बेंगलुरु हमेशा उनके दिल और दिमाग में था.
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की शुरुआत आज से हो गई है. छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है, इसके तहत कुल 18 सीटों पर मतदान हो रहा है. सोमवार सुबह 7 बजे ही कुछ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है, नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षा के इंतजाम काफी पुख्ता किए गए हैं.
सुबह 7 बजे 10 सीटों पर मतदान शुरू हुआ, जबकि बाकी 8 सीटों पर 8 बजे से ही मतदान हुआ. सोमवार को नक्सल प्रभावित आठ जिले के मतदाता मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
बड़े अपडेट
10.31 AM: 4336 पोलिंग बूथ में से कुल 53 पोलिंग बूथ पर देरी से शुरू हुई वोटिंग. कई जगह ईवीएम में खराबी पाई गई थी.
10.27 AM: 18 विधानसभा क्षेत्रों में 10 बजे तक 14 फीसदी मतदान
08.40 AM: ईवीएम में खराबी के चलते राजनांदगांव में वोटिंग रुकी. बता दें कि राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि, कुछ ही देर बाद वोटिंग शुरू भी हो गई.कांकेर के कुछ पोलिंग बूथ पर वीवीपैट में दिक्कत आने के कारण  वोटिंग कुछ देर के लिए टल गई. यहां करीब 4 मशीनों में दिक्कतें आ रही हैं.
07.30 AM: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने मतदान के दिन IED ब्लास्ट किया है. ब्लास्ट की वजह से कई जगहों का रास्ता बंद हो गया है.
राज्य में चुनाव कार्य के लिए केंद्र से लगभग 65 हजार जवानों को यहां भेजा गया है. जिनमें अर्धसैनिक बल और पुलिस बल के जवान शामिल हैं. क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त में हैं तथा पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ भी बेहतर तालमेल बनाकर अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मोबाइल चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं.
इन सीटों पर है मतदान
पहले चरण में विधानसभा क्षेत्र मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. वहीं विधानसभा क्षेत्र खैरागढ, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे शाम पांच बजे तक मतदान होगा.
4336  मतदान केन्द्रों पर 31,80,014 मतदाता डालेंगे वोट
प्रथम चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 4336 है. जहां 31,80,014 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 15,57,435 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 16,22,492 है. वहीं 87 मतदाता तृतीय लिंग के हैं. प्रथम चरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए कुल 19079 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है. जो शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्वाचन कराने के लिए मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो चुके हैं.
15 दिन में 3 घटनाओं को अंजाम दे चुके नक्सली
जिन 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, उनमें राजनांदगांव जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव और खुज्जी तथा बस्तर जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र बस्तर, जगदलपुर एवं चित्रकोट शामिल हैं. राज्य में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है और पिछले 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है.
गत 8 नवंबर को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर 1 यात्री बस को उड़ा दिया था. इस घटना में 4 नागरिक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 1 जवान की मृत्यु हो गई थी. इससे पहले नक्सलियों ने 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में पुलिस दल पर हमला कर दिया था. इस घटना में दूरदर्शन के 1 कैमरामैन और 3 पुलिस जवानों की मृत्यु हो गई थी.
छत्तीसगढ़ के बारे में...
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.
2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...
2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.
2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

Comments

Popular posts from this blog

إقليم فرنسي يطرح عملة خاصة بديلة لليورو، فما السبب؟

لم يكد يمضي وقت طويل على وصولي إلى مدينة بايون الفرنسية، حتى أدركت أن هذه البلد ة التي تقع على ضفاف النهر وتزخر بمنازل ضيقة تتخللها أزقة متعرجة على طراز العصور الوسطى، تختلف عن سائر مدن إقليم الباسك. ويعيش في إقليم ال باسك الفرنسي الشمالي نحو 300 ألف نسمة، في حين يعيش في إقليم الباسك الإسبان ي الجنوبي ما يزيد على مليوني نسمة، وتجمع سكان الجانبين الإسباني والفرنسي من الإقليم لغة وثقافة واحدة. لكن بخلاف عدد السكان، ثمة اختلافات عديدة بين الجانبين الإسباني والفرنسي من الإقليم، منها أنك نادرا ما ترى علم إقليم الباسك يرفرف في الجانب الفرنسي، فضلا عن أن الأطعمة المحلية التي اشتهر بها الإقليم تختلف مذاقا وشكلا في الجانب الفرنسي عنها في الجانب الإسباني. ولاحظت أن الغالبية العظمى من أسماء المتاجر وقوائم الأطعمة بالمطاعم وحتى لافت ات الطرق في إقليم الباسك الفرنسي مكتوبة باللغة الفرنسية وليس الباسكية، وهي اللغة المحلية في الإقليم وتسمى أوسكارا. وذلك لأن اللغة الباسكية غير معترف بها رسميا في فرنسا، على عكس إسبانيا. وشعرت أن ملامح الثقافة الفرنسية طغت على شوارع مدينة بايون. يقول دان...

ब्रिटेन: इम्तिहान में पास हुईं टेरीज़ा मे, पार्टी में विश्वास मत जीता

ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कंज़र्वेटि व पार्टी के नेता के तौर पर विश्वास मत हासिल कर लिया है. बुधवार को हुए मतदान में टेरीज़ा मे के पक्ष में 200 जबकि विपक्ष में 117 वोट पड़े. इसका मतलब यह है कि पार्टी के अंदर अगले एक साल तक टेरीज़ा मे के नेतृ त्व को चुनौती नहीं दी जा सकेगी. अगर सांसदों ने नेतृत्व परिवर्तन का फ़ैसला लिया होता तो टेरीज़ा को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था. मे की ब्रेग्ज़िट नीति से नाराज़ उनकी पार्टी के 48 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. ब्रिटेन में ब्रेग्ज़िट मुद्दे पर 23 जून 2016 को जनमत संग्रह हुआ था जिसमें ब्रिटेन के मतदाताओं ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था. टेरीज़ा मे इस जनमत संग्रह के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री बनी थीं और 29 मार्च 2017 को उन्होंने ब्रेग्ज़िट की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. लेकिन उनकी ब्रेग्ज़िट योजना की उनकी पा र्टी के भीतर ही आलोचना हो रही है. यूरोपीय यूनियन के क़ानून के तहत ब्रिटेन को 29 मार्च 2019 को यूरोपी य यूनियन से अलग हो जाना पड़ेगा. हालाँकि अगर यूरोपीय संघ के सभी 28 सदस्य सहमत ...

كيف تكمل طريقك نحو النجاح رغم العثرات؟

منذ بضعة أسابيع بدأت استخدام تطبيق "دولينغو" لتعليم اللغات. وفي مرحلة ما كنت متمكنا منه تماما. لكن في أحد الأيام، كنت مشغولا للغاية بقدر جعلني أنسى تشغيله. تكرر ذلك في اليوم التالي مباشرة، ليراودني شعور مفاده "وماذا في ذلك؟ فليذهب هذا الأمر إلى الجحيم". فكرت وقتذاك أن تسلسل مواظبتي على استخدام التطبيق، قد كُسِرَ بالفعل، لذا سمحت لنفسي بأن أتكاسل يوما آخر . فهل يبدو ذلك مألوفا لك؟ نتحدث هنا عن ظاهرة يُطلق عليها اسم "التفكير على شاكلة ' لم يعد هناك ما يهم، فليذهب كل شيء إلى الجحيم ' ". وينجم هذا الضرب من التفكير - حسبما تقول ماريسا شريف، أستاذ مساعد في إحدى كليات جامعة بنسلفانيا الأمريكية - عن إحساس المرء بأنه فشل في المواظبة على أمر ما أو الالتزام به، ما يحدو به إلى أن يمضي في الاتجاه المعاكس، وإلى شوط بعيد كذلك. وتضرب ماريسا مثالا على ذلك بالقول إن تناولك طعاما مع أصدقائك مثلا؛ ما يجعلك تتجاوز - ولو قليلا - نطاق حمية غذائية تلتزم بها للحفاظ على وزنك، قد يؤدي على الأرجح لجعلك تتخلى عن نظام الحمية برمته، بل وأن تلتهم كميات أكبر بكثير...