Skip to main content

संबित पात्रा के वायरल वीडियो और उज्ज्वला योजना का सच क्या है?

रविवार को जब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार डॉ. संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर चुनाव प्रचार के दौरान एक बूढ़ी औरत के घर खाना खाने का वीडियो पोस्ट किया तब उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि इस वीडियो को लेकर ऐसा हड़कंप मचेगा और उनकी इतनी खिंचाई हो जाएगी.
इस वीडियो पर कई लोगों ने कहा कि 'उज्ज्वला' योजना की नाकामी का यह सबसे बड़ा सबूत यही है.
वीडियो में संबित पात्रा खाना खाते हुए नज़र आए जबकि उनके पास बैठी उन्हें खाना खिलानेवाली महिला चूल्हे में रसोई करती दिखी.
वीडियो देखने के बाद लोगों ने मान लिया कि घर में गैस न होने के कारण ही यह महिला लकड़ी के चूल्हे पर रसोई कर रही है.
इस वीडियो की सच्चाई की पड़ताल करने के लिए बीबीसी पुरी में उस महिला के घर पर पहुंची.
इससे पहले बीबीसी ने भारत सरकार के उस दावे की पड़ताल की थी कि ग्रामीण इलाकों के करीब एक करोड़ घरों में घरेलू गैस सिलेंडर पहुंचाने की उज्जवला योजना बेहद कामयाब रही थी.
बीबीसी जब पुरी में इस महिला के घर पहुंची तो पाया कि उनके घर में 'उज्ज्वला योजना' के तहत मिला गैस कनेक्शन है और उसका इस्तेमाल भी होता है.
पुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेलांग इलाके में रामचंद्रपुर गांव में रहनेवाली 62 वर्षीय इस महिला का नाम है उर्मिला सिंह.
चूल्हे में रसोई करने के बारे में पूछे जाने पर उर्मिला ने बीबीसी से कहा, "हमारे यहाँ पिछले एक साल से गैस है. लेकिन उसका इस्तेमाल मेरी बहू और बेटी करती है. मगर मैं चूल्हे में ही खाना बनाना पसंद करती हूँ."
"संबित बाबू हमारे गांव प्रचार के लिए आए थे तो मैंने उन्हें अपने घर बुला लिया और अपने हाथों से "चकुली" (एक तरह का दोसा) और सब्ज़ी बनाकर उन्हें परोसा. उन्होंने भी बड़े प्यार से खाया और मुझे भी खिलाया."
मेरे और सवाल करने पर वो मुझे घर के अन्दर ले गईं और गैस सिलिंडर और चूल्हा दिखाया. उनकी बहू, बेटियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे गैस पर ही खाना बनाती हैं.
उर्मिला ने बताया कि संबित पात्रा ने भी उनसे पूछा था कि वे गैस से रसोई क्यों नहीं करतीं. उनका कहना है, "मैंने उन्हें वही कारण बताया जो अभी आपको बता रही हूँ."
उन्होंने इस आरोप का भी खंडन किया कि संबित पात्रा ने उन्हें अपना जूठा खिलाया. "यह बिलकुल ग़लत है. उन्होंने पहले प्यार से मुझे खिलाया और फिर खुद खाया. मुझे तो वे बहुत अच्छे लगे, अपने बेटे जैसे."
उर्मिला के घर को बाहर से देखने पर ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति का अंदाज़ा लग जता है. उनके घर के भीतर घुसते ही पता चल जाता है कि परिवार के लिए बसर करना अपने आप में एक चुनौती है. घर में मिट्टी की फर्श है. छत से कई जगह पुआल नदारद है; टीवी या मनोरंजन का कोई दूसरा सामान कहीं नज़र नहीं आया.
उर्मिला के पति का देहांत करीब 20 साल पहले ही हो गया था. घर में दो अविवाहित और मानसिक रूप से पीड़ित बेटियाँ हैं.
38 साल की आशामणि और 33 साल की निशामणि की देखभाल उर्मिला ही करती हैं और शायद मरते दम तक करती रहेंगी.
उनकी तीसरी बेटी लक्ष्मीप्रिया (26) सामान्य है और उसकी शादी हो चुकी है.
उनका एक बेटा भी है- विश्वनाथ (30), लेकिन वह भी आंशिक रूप से बीमार है. विश्वनाथ मजदूरी करते हैं और उन्हीं की कमाई से घर चलता है.
सरकारी सहायता के नाम पर उर्मिला के पास बस एक बी.पी.एल. कार्ड है जिसमें उन्हें महीने में 25 किलो चावल 1 रूपया प्रति किलो की दर से मिलता है और एक विधवा पेंशन जिसके तहत उन्हें 500 रुपये हर महीने मिलते हैं.
जब मैंने उनसे पूछा कि क्या मानसिक रूप से कमज़ोर उनकी दो बेटियों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती तो उन्होंने बताया कि पिछले महीने ही पहली बार आशामणि को अविवाहित लड़कियों के लिए सरकारी योजना के तहत 500 रुपये मिले हैं.

Comments

Popular posts from this blog

إقليم فرنسي يطرح عملة خاصة بديلة لليورو، فما السبب؟

لم يكد يمضي وقت طويل على وصولي إلى مدينة بايون الفرنسية، حتى أدركت أن هذه البلد ة التي تقع على ضفاف النهر وتزخر بمنازل ضيقة تتخللها أزقة متعرجة على طراز العصور الوسطى، تختلف عن سائر مدن إقليم الباسك. ويعيش في إقليم ال باسك الفرنسي الشمالي نحو 300 ألف نسمة، في حين يعيش في إقليم الباسك الإسبان ي الجنوبي ما يزيد على مليوني نسمة، وتجمع سكان الجانبين الإسباني والفرنسي من الإقليم لغة وثقافة واحدة. لكن بخلاف عدد السكان، ثمة اختلافات عديدة بين الجانبين الإسباني والفرنسي من الإقليم، منها أنك نادرا ما ترى علم إقليم الباسك يرفرف في الجانب الفرنسي، فضلا عن أن الأطعمة المحلية التي اشتهر بها الإقليم تختلف مذاقا وشكلا في الجانب الفرنسي عنها في الجانب الإسباني. ولاحظت أن الغالبية العظمى من أسماء المتاجر وقوائم الأطعمة بالمطاعم وحتى لافت ات الطرق في إقليم الباسك الفرنسي مكتوبة باللغة الفرنسية وليس الباسكية، وهي اللغة المحلية في الإقليم وتسمى أوسكارا. وذلك لأن اللغة الباسكية غير معترف بها رسميا في فرنسا، على عكس إسبانيا. وشعرت أن ملامح الثقافة الفرنسية طغت على شوارع مدينة بايون. يقول دان...

ब्रिटेन: इम्तिहान में पास हुईं टेरीज़ा मे, पार्टी में विश्वास मत जीता

ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कंज़र्वेटि व पार्टी के नेता के तौर पर विश्वास मत हासिल कर लिया है. बुधवार को हुए मतदान में टेरीज़ा मे के पक्ष में 200 जबकि विपक्ष में 117 वोट पड़े. इसका मतलब यह है कि पार्टी के अंदर अगले एक साल तक टेरीज़ा मे के नेतृ त्व को चुनौती नहीं दी जा सकेगी. अगर सांसदों ने नेतृत्व परिवर्तन का फ़ैसला लिया होता तो टेरीज़ा को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था. मे की ब्रेग्ज़िट नीति से नाराज़ उनकी पार्टी के 48 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. ब्रिटेन में ब्रेग्ज़िट मुद्दे पर 23 जून 2016 को जनमत संग्रह हुआ था जिसमें ब्रिटेन के मतदाताओं ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था. टेरीज़ा मे इस जनमत संग्रह के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री बनी थीं और 29 मार्च 2017 को उन्होंने ब्रेग्ज़िट की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. लेकिन उनकी ब्रेग्ज़िट योजना की उनकी पा र्टी के भीतर ही आलोचना हो रही है. यूरोपीय यूनियन के क़ानून के तहत ब्रिटेन को 29 मार्च 2019 को यूरोपी य यूनियन से अलग हो जाना पड़ेगा. हालाँकि अगर यूरोपीय संघ के सभी 28 सदस्य सहमत ...

كيف تكمل طريقك نحو النجاح رغم العثرات؟

منذ بضعة أسابيع بدأت استخدام تطبيق "دولينغو" لتعليم اللغات. وفي مرحلة ما كنت متمكنا منه تماما. لكن في أحد الأيام، كنت مشغولا للغاية بقدر جعلني أنسى تشغيله. تكرر ذلك في اليوم التالي مباشرة، ليراودني شعور مفاده "وماذا في ذلك؟ فليذهب هذا الأمر إلى الجحيم". فكرت وقتذاك أن تسلسل مواظبتي على استخدام التطبيق، قد كُسِرَ بالفعل، لذا سمحت لنفسي بأن أتكاسل يوما آخر . فهل يبدو ذلك مألوفا لك؟ نتحدث هنا عن ظاهرة يُطلق عليها اسم "التفكير على شاكلة ' لم يعد هناك ما يهم، فليذهب كل شيء إلى الجحيم ' ". وينجم هذا الضرب من التفكير - حسبما تقول ماريسا شريف، أستاذ مساعد في إحدى كليات جامعة بنسلفانيا الأمريكية - عن إحساس المرء بأنه فشل في المواظبة على أمر ما أو الالتزام به، ما يحدو به إلى أن يمضي في الاتجاه المعاكس، وإلى شوط بعيد كذلك. وتضرب ماريسا مثالا على ذلك بالقول إن تناولك طعاما مع أصدقائك مثلا؛ ما يجعلك تتجاوز - ولو قليلا - نطاق حمية غذائية تلتزم بها للحفاظ على وزنك، قد يؤدي على الأرجح لجعلك تتخلى عن نظام الحمية برمته، بل وأن تلتهم كميات أكبر بكثير...