Skip to main content

चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम

एलेन ने ग्रीन ऑफिस जैसे कमरों में कर्मचारियों का संज्ञानात्मक परीक्षण किया.
कुछ कमरों में वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों का स्तर कम था जैसा कि कम उत्सर्जन वाली निर्माण सामग्रियों के इस्तेमाल पर होता है. कुछ कमरों में वेंटिलेशन की सुविधा बेहतर थी.
परंपरागत दफ़्तरों के मुक़ाबले यहां निर्णय क्षमता और विचार परीक्षण में अधिक अंक मिले. जहां उत्सर्जन कम था और वेंटिलेशन भी बेहतर था, वहां अंक भी सबसे बेहतर थे.
सिंगापुर की हरित इमारतों और ग़ैर-हरित इमारतों के बारे में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है.
हरित इमारतों में सूक्ष्म कण, बैक्टिरिया और फंगस का स्तर कम पाया गया. यहां आर्द्रता और तापमान का स्तर भी अधिक सुसंगत था.
300 से ज़्यादा कर्मचारियों का इंटरव्यू लिया गया. उनमें से जो हरित इमारतों में काम करने वाले थे उनमें सिरदर्द, खुजली और काम के दौरान थकान का ख़तरा कम था.
इस अध्ययन में लंबी अवधि के स्वास्थ्य पर शोध नहीं किया गया था. लेकिन यह एक शुरुआत है.
आर्किटेक्ट होली सैमुएल्सन अब हार्वर्ड के ग्रैजुएट स्कूल ऑफ़ डिजाइन में प्रोफेसर हैं.
उनके मुताबिक़ सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि आंतरिक सजावट, साज-सामान और पेंट के लिए ऐसा बाज़ार तैयार हुआ है जो हवा का ध्यान रखता है. दस साल पहले ऐसे विकल्प बहुत कम थे.
"यह बहुत मुश्किल था. मिसाल के लिए ऐसा पेंट ढूंढ़ना जो कम कार्बनिक उत्सर्जन के दिशानिर्देशों पर खरा उतरता हो. 10 साल पहले जो नहीं मिलता था, वह अब आसानी से इस्तेमाल होता है."
वैज्ञानिक रूप से, हालांकि इस सोच में संभावनाएं हैं, लेकिन नतीजे तक पहुंचने के लिए अभी और काम करने की ज़रूरत है.
एलेन का कहना है कि अच्छी हवा के लिए फैंसी या नई इमारत की ज़रूरत नहीं है. पुरानी इमारतों की थोड़ी सी देखभाल करने से वे भी बेहतर हो सकती हैं.
इसका मतलब है कि मशीनी वेंटिलेशन सिस्टम को ज़्यादा चलाना और जब भी बाहर हवा साफ हो तब खिड़कियां खोल देना या फिर पुरानी वेंटिलेशन व्यवस्था को फिर से लगाना जिससे इमारत में उमस कम हो और ठंडी हवा अंदर आए.
अमरीका के लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेट्री में मैकेनिकल इंजीनियर विलियम फ़िस्क कहना है कि हवा के बहाव के मौजूदा डिजाइन मानकों का पालन नहीं किया जाता है, ख़ासकर स्कूलों में.
पंखों को लंबे समय तक चलाने में पैसे लगते हैं. जो बिल्डिंगें खुली खिड़की के लिए डिजाइन की जाती हैं, उनकी खिड़कियां भी बिजली बचाने के लिए बंद रखी जाती हैं और अंदर के लोगों की सेहत के साथ समझौता कर लिया जाता है.
फ़िस्क कहते हैं, "सेहत सुधरने और प्रदर्शन बेहतर होने के आर्थिक फ़ायदों पर ध्यान दीजिए. इमारतों को सुधारने के ख़र्च की तुलना में वे फायदे बहुत बड़े हैं."
"यदि आप कर्मचारियों के प्रदर्शन में कुछ फ़ीसदी का भी सुधार कर सकते हैं तो उसका मतलब बहुत सारा पैसा है. इसके आर्थिक फायदे की संभावनाओं को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए."
(मूल लेख अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, जो बीबीसी वर्कलाइफ पर उपलब्ध है.)

Comments

Popular posts from this blog

إقليم فرنسي يطرح عملة خاصة بديلة لليورو، فما السبب؟

لم يكد يمضي وقت طويل على وصولي إلى مدينة بايون الفرنسية، حتى أدركت أن هذه البلد ة التي تقع على ضفاف النهر وتزخر بمنازل ضيقة تتخللها أزقة متعرجة على طراز العصور الوسطى، تختلف عن سائر مدن إقليم الباسك. ويعيش في إقليم ال باسك الفرنسي الشمالي نحو 300 ألف نسمة، في حين يعيش في إقليم الباسك الإسبان ي الجنوبي ما يزيد على مليوني نسمة، وتجمع سكان الجانبين الإسباني والفرنسي من الإقليم لغة وثقافة واحدة. لكن بخلاف عدد السكان، ثمة اختلافات عديدة بين الجانبين الإسباني والفرنسي من الإقليم، منها أنك نادرا ما ترى علم إقليم الباسك يرفرف في الجانب الفرنسي، فضلا عن أن الأطعمة المحلية التي اشتهر بها الإقليم تختلف مذاقا وشكلا في الجانب الفرنسي عنها في الجانب الإسباني. ولاحظت أن الغالبية العظمى من أسماء المتاجر وقوائم الأطعمة بالمطاعم وحتى لافت ات الطرق في إقليم الباسك الفرنسي مكتوبة باللغة الفرنسية وليس الباسكية، وهي اللغة المحلية في الإقليم وتسمى أوسكارا. وذلك لأن اللغة الباسكية غير معترف بها رسميا في فرنسا، على عكس إسبانيا. وشعرت أن ملامح الثقافة الفرنسية طغت على شوارع مدينة بايون. يقول دان...

चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बिल पास होने पर मंगलवार को कहा, ''राज्यसभा में मु स्लिम वीमेन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरेज) बिल के पारित होने से 'तीन तलाक़' की अन्यायपूर्ण परंपरा के प्रतिबंध पर संसदीय अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. यह महिला-पुरुष समानता के लिए ऐतिहासिक उ पलब्धि है; पूरे देश के लिए संतोष का क्षण है.'' एनडीए को संख्या बल का अहसास उसी वक़्त हो गया था जब एआईएडीएमके औ र नीतीश कुमार की जेडीयू मतदान से वॉकआउट कर गई. हालांकि जेडीयू इस बिल के विरोध में थी. इन दो नों पार्टियों के राज्यसभा में कुल 19 सांसद हैं और इनके वॉकआउट करते ही विपक्ष की उम्मीदें धराशायी हो गई थीं. बीजू जनता दल के राज्यसभा में सात सांसद हैं और इन्होंने तीन तलाक़ पर सरकार के पक्ष में मतदान किए. बिल के पास होने पर केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''भारत एक धर्मनिरेपक्ष देश है. 2013 में तीन तलाक़ की एक पीड़िता सुप्रीम कोर्ट गई थी और सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह एकतरफ़ा और असंवैधानिक है. जिसे क़ुरान में भी ग़लत बताया गया है वो हमारे ल...

ब्रिटेन: इम्तिहान में पास हुईं टेरीज़ा मे, पार्टी में विश्वास मत जीता

ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कंज़र्वेटि व पार्टी के नेता के तौर पर विश्वास मत हासिल कर लिया है. बुधवार को हुए मतदान में टेरीज़ा मे के पक्ष में 200 जबकि विपक्ष में 117 वोट पड़े. इसका मतलब यह है कि पार्टी के अंदर अगले एक साल तक टेरीज़ा मे के नेतृ त्व को चुनौती नहीं दी जा सकेगी. अगर सांसदों ने नेतृत्व परिवर्तन का फ़ैसला लिया होता तो टेरीज़ा को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था. मे की ब्रेग्ज़िट नीति से नाराज़ उनकी पार्टी के 48 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. ब्रिटेन में ब्रेग्ज़िट मुद्दे पर 23 जून 2016 को जनमत संग्रह हुआ था जिसमें ब्रिटेन के मतदाताओं ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था. टेरीज़ा मे इस जनमत संग्रह के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री बनी थीं और 29 मार्च 2017 को उन्होंने ब्रेग्ज़िट की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. लेकिन उनकी ब्रेग्ज़िट योजना की उनकी पा र्टी के भीतर ही आलोचना हो रही है. यूरोपीय यूनियन के क़ानून के तहत ब्रिटेन को 29 मार्च 2019 को यूरोपी य यूनियन से अलग हो जाना पड़ेगा. हालाँकि अगर यूरोपीय संघ के सभी 28 सदस्य सहमत ...